रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ में तीन मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रियो के विभागों में फेरबदल कर दिया गया है। मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य दिया गया है।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास दिया गया है। मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग दिया गया है। वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग यथावत रखे गए हैं।
मंत्री टंकराम वर्मा और लखनलाल देवांगन का कद बढ़ गया हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव को उनके विभागों के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। मंत्री टंकराम वर्मा को उनके मौजूदा विभागों के साथ उच्च शिक्षा विभाग भी दिया गया है।
मंत्री लखनलाल देवांगन को आबकारी विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले सीएम के पास था। वहीं मंत्री केदार कश्यप से जल संसाधन विकास विभाग वापस ले लिया गया है। अब सीएम साय जल संसाधन विभाग देखेंगे।

