बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ़) 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई।
स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई। मामले की रघुनाथनगर पुलिस जांच में जुटी है।
घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई। स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई।
इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी अवाक रह गए। फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। मामले की रघुनाथनगर पुलिस जांच में जुटी है।

