रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 24 अगस्त।
प्रभु के पालना जी की भक्ति शैलेन्द्रनगर के पारख परिवार निवास पर
खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर भैरव सोसायटी में महावीर जन्मवांचन के अवसर पर पालना महोत्सव व 14 स्वप्नों का पूजन आज रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा ।
प्रभु महावीर स्वामी के पालना जी के पूजन का चढ़ावा श्री सुरेश जी राखी लक्ष्य सोनल प्रणय पारख परिवार शैलेन्द्र नगर ने लिया है , प्रातः 9 . 30 बजे सीमंधर स्वामी जैन मंदिर से पारख परिवार बाजे गाजे व श्रीसंघ के साथ पालना जी व चौदह महास्वप्नों को बधा कर स्व निवास ले जाएंगे ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जब भगवान महावीर स्वामी मातारानी त्रिशला के गर्भ में आते हैं उस रात्रि माता 14 महास्वप्न देखती है ।

गज , वृषभ , सिंह , लक्ष्मी जी , पुष्पमाला , चन्द्रमा , सूर्य , ध्वज , कलश , कल्प सरोवर , देवविमान , रत्नों की राशि , निरधुम अग्नि , क्षीरसागर स्वप्नों के साथ कल्प वृक्ष व महावीर स्वामी के पालना जी की प्रभुभक्ति रात्रि 8 बजे से पारख निवास LIG – 94 शैलेन्द्र नगर , रिद्धि सिद्धि गार्डन के सामने , रायपुर में होगी ।
शनिवार को केयुप के राष्ट्रीय चेयरमैन व छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश भंसाली ने प्रभुभक्ति का रंग जमाया । लाभार्थी जीवनलाल डॉ योगेश नयन खुशी बंगानी परिवार हैं । पर्युषण पर्व प्रभुभक्ति का संयोजन दीप्ती बैद व सिम झाबक द्वारा किया गया है ।

रविवार को ही सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में पालना महोत्सव के अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक वर्द्धमान चोपड़ा गायन प्रस्तुत करेंगे । आज की प्रभु भक्ति के लाभार्थी श्री राजेश करुणा सिंघी परिवार हैं ।


