मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कैग रायपुर विजयी

मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कैग रायपुर विजयी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ हॉकी और जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वधान में दिनांक 20 से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच और समापन समारोह अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर) के मुख्य आतिथ्य, कोमल सिंह राजपूत (जिला भाजपा अध्यक्ष) की अध्यक्षता फ़िरोज़ अंसारी( अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी) शिवनारायण धकेता(सचिव जिला हॉकी संघ) नीलम जैन, भूषण सॉव छोटे लाल रामटेके (पार्षद) दिलीप राय चौधरी, अनूप श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून लीग हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान राजनांदगांव विरुद्ध कैग रायपुर के मध्य खेला गया । जिसमे कैग रायपुर ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 3रे ही मिनट में तिराज ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई वंही मैच के 10वे मिनट में कैग रायपुर के ही जितेश ने गोल कर 2-0 गोल बढ़त बनाई थी ।

मेजबान राजनांदगांव की टीम को मैच के 13 वे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे खुशाल यादव ने गोल में बदल कर स्कोर 2-1  कर दिया , मैच के 15 वे मिनट में कैग के तिराज ने गोल कर स्कोर 3-1 पर ला दिया मैच के मध्यन्तर तक स्कोर 3-1था।

मैच के मध्यन्तर के बाद मेजबान टीम ने  अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुये शानदार वापसी की और मैच के 30वे और 37 वे मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को मेजबान राजनांदगांव के करण साहू ने गोल में बदलकर स्कोर 3-3 की बराबरी पर ला दिया । मैच आखरी समय तक रोमांच कारी रहा ।

मैच के 55वे मिनट में पैनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे कैग रायपुर के जितेश ने गोल में बदलकर मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच के समापन समारोह में विजेता टीम को स्व.अशोक झा के स्मृति श्री देवा झा द्वारा विशाल ट्रॉफी व स्व. सुरजीत कौर की स्मृति में प्रिंस भाटिया द्वारा 5000 नगद राशि वंही उपविजेता टीम को मोनू बहादुर द्वारा विशाल ट्रॉफी व स्व. सुरजीत कौर की स्मृति में प्रिंस भाटिया द्वारा 3000 नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार बेस्ट गोल कीपर टीम सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के सौर्य वर्मा को, बेस्ट डिफेंडर टीम मेजबान राजनांदगांव के कारण साहू को,बेस्ट फारवर्ड कैग रायपुर के वेंकटेश तेलगु,को वंही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मेजबान राजनांदगांव के तरुण यादव को अल्ताफ खान (दुर्ग) के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास वैष्णव ने किया व प्रिंस भाटिया ने आभार प्रदर्शन किया।

Chhattisgarh