रविंद्र चौबे का बड़ा सियासी दावा : बोले- जनता चाहती है कि भूपेश बघेल ही करें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेतृत्व, शिक्षा मंत्री यादव ने ली चुटकी

रविंद्र चौबे का बड़ा सियासी दावा : बोले- जनता चाहती है कि भूपेश बघेल ही करें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेतृत्व, शिक्षा मंत्री यादव ने ली चुटकी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि कांग्रेस की कमान भूपेश बघेल संभालें।

अगर कोई 2028 में फिर से किसान की सरकार बना सकता है, तो वह केवल भूपेश बघेल ही हैं। वहीं चौबे के इस बयान पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने तंज कसा है।

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बघेल का हाथ मजबूत करना होगा। जिस तरह 2013 से 2018 के बीच कार्यकर्ताओं ने मिलकर भाजपा की 15 साल की सत्ता को खत्म किया था, उसी तरह आने वाले समय में भी मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी।

भूपेश बघेल ही ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं। इसी कारण उन्हें और उनके परिवार को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, ईडी भी सुन ले, भूपेश बघेल शेर हैं, डरने वाले नेता नहीं। कांग्रेस का यह नेता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलता है और किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है।

कांग्रेस में आपस में बहुत द्वंद- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में आपस में बहुत द्वंद है. अलग-अलग नेता अलग-अलग चाहते हैं. नेताओं के बयान कांग्रेस के अंतर्द्वंद को प्रदर्शित करता है.

Chhattisgarh