धमतरी(अमर छत्तीसगढ) 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मन पसंद सब्जी नहीं बनने पर पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान टिकूराम सेन के रूप में हुई है। घटना से तीजा पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सांकरा निवासी टिकूराम सेन ने अपनी पत्नी से अंडे सब्जी बनाने के लिए कहा। लेकिन तीजा पर्व के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया। यह बात पति को नागवार गुजरी और उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

