बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री ने CM से मांगी इच्छा मृत्यु : पीएम की सभा में जाते समय हुए थे का हादसे शिकार, इलाज में सब कुछ खत्म

बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री ने CM से मांगी इच्छा मृत्यु : पीएम की सभा में जाते समय हुए थे का हादसे शिकार, इलाज में सब कुछ खत्म

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ) । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की है। दरसअल, दो वर्ष पूर्व रायपुर में पीएम की सभा में शामिल होने जाते वक्त भाजपा मंडल महामंत्री अपने कार्यकर्ताओं को लेकर प्रधानमंत्री की आमसभा में शामिल होने जा रहे थे।

उसी दौरान बस बेमेतरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल भाजपा के तत्कालीन मंडल महामंत्री विशंभर यादव स्थायी विकलांगता का शिकार हो गए। इसके साथ ही वे आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ भाजपा संगठन की उपेक्षा से व्यथित होकर मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांग रहे हैं।

अब तक इलाज में 30 से 35 लाख रुपए खर्च हो गए हैं। इनके पास जो भी था, वह सब लगा दिए। अब इनके बस कुछ नहीं रहा। घर की स्थिति देखते हुए और अपने शारीरिक स्थिति से मजबूर होकर विशंभर यादव ने इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा अब पहेले जैसा नही रहा, पहले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था। मेरा तो कोई हाल-चाल में नहीं लेना चाहता है। संगठन अगर मेरा सहयोग कर देती तो बहुत अच्छा हो ।

Chhattisgarh