फरसगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ के फरसगांव के NH-30 में विधायक और पूर्व विधायक के काफिले में चल रही तीन कारें आपस में टकरा गईं। तेज बारिश के कारण सड़क हुए जलजमाव की वजह से तेज रफ्तार में काफिले की तीनों कारों के बीच टक्कर हुई है। कार में बैठे कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें विधायक ने स्वयं फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। वहीं विधायक और पूर्व विधायक दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटला ढाबा के समीप NH-30 में चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व बेदू कश्यक का काफिला आपस में टकरा गया। इस हादसे में चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
वहीं कार में बैठे कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें विधायक ने स्वयं फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया। विधायक ने डॉक्टरों को घायल कार्यकर्ता का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

