मिशन साइबर सुरक्षा में बड़ी कार्रवाई : डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख लूटने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

मिशन साइबर सुरक्षा में बड़ी कार्रवाई : डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख लूटने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने एक साइबर ठग गुणवंत राम राव मते को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुणवंत राम राव मते ने 01 से 12 अगस्त के बीच मोबाइल नंबर से स्वयं को ईडी. का अधिकारी बताकर पीड़िता को मनी लॉन्ड्रिंग केश मे फंसाने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 363/25 धारा 318(4), 319(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

मिली जानकारी के अनुसार, 01 से 12 अगस्त तक मोाबाईल नंबर व्हाट्सअप यूजर द्वारा स्वंय को फर्जी तरीके से ईडी का अधिकारी बताते हुए पीडिता के बैंक खाता का उपयोग मनी लाउण्ड्रीग के लिए होना बताया। गिरफ्तारी और कस्डटी से बचने के लिए डिजेटल अरेस्ट करने के लिए लगातार विडियो कॉल से बने रहने का दवाब बनाया।

आरोपियो के अन्य साथियो के द्वारा भी विडियों कॉल के दौरान पीडिता को प्रभावित करने लिए फर्जी तरीके से ईडी के डायरेक्टर तथा ई0डी0 के जज बनकर बात किया गया।

कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए पीडिता के यूनियन बैंक के खाता क्रमांक में उपलब्ध 25 लाख रूपये को एचडीएफसी बैक खाता मे डिपोटिज करने कहा जिस पर पीडिता डर के कारण यूनियन बैंक जाकर आरोपियों के झांसे में आकर 25 लाख रूपये चेक के माध्यम से आरोपियो के द्वारा दिये गये बैक खाता में डिपोजिट कर दिया।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतातलाश करने हेतु टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधर पर नागपुर पहुंचकर, नागपुर निवासी महिला से पूछताछ किया गया जिस बताया कि ने जनवरी 2025 में उसके मोहल्ले के पास एयरटेल कंपनी का एजेंट एक व्यक्ति छतरी टैंट लगाकर मोबाईल सिम पोर्ट करने व फ्री में रिचार्ज करने के बहाने उसके आधार कार्ड, फोटो आदि व्यक्तिगत जानकारी का दुरूप्योग कर उसकी जानकारी के बगैर उसके नाम पर सिम एक्टिव कर अपने पास रख लेना बताई।

पतासाजी के दौरान एयरटेल पीओएस एजेंट गुणवंत रामराव मते, संचालक गुनू मोबाईल (कलमना मार्केट यार्ड, हनुमान मंदिर के पास, नागपुर, महाराष्ट्र) की संलिप्तता पाई गई। उसने अपराध स्वीकार किया कि उसने फर्जी सिम सक्रिय कर आरोपी द्वारा बेचे गये मोबाईल सीम का दुरूपयोग सायबर धोखाधड़ी हेतु कबोडिया और दुबई स्थित कॉल सेंटर में किया जाता था उपयोग, आरोपी द्वारा अपने अन्या साथियों को 1500 रुपये प्रति सीम कमीशन में बेचा था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.08.2025 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, अज्ञात कॉल या व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर किसी भी व्यक्ति के सरकारी अधिकारी होने का दावा करने पर विश्वास न करें। किसी भी परिस्थिति में बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Chhattisgarh