बालोद की बेटी डॉली साहू ने यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम में बनाया स्थान, लाई फाई प्रोजेक्ट से किया जिले का नाम रोशन

बालोद की बेटी डॉली साहू ने यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम में बनाया स्थान, लाई फाई प्रोजेक्ट से किया जिले का नाम रोशन


बालोद(अमर छत्तीसगढ) , 28 अगस्त । बालोद जिले की छात्रा डॉली साहू ने अपनी नवाचारी प्रतिभा से पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। स्पेस किड्स मिशन, अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से आयोजित यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा डॉली साहू ने अपने अनूठे ’लाई-फाई प्रोजेक्ट’ के साथ ग्रैंड फाइनल में स्थान बनाया है।

यह प्रतियोगिता 28 और 29 अगस्त को चेन्नई में आयोजित हो रही है, जहाँ देश भर के 160 चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में से डॉली का प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित हो रहा है।
डॉली साहू ने अपने ’लाई-फाई प्रोजेक्ट’ के माध्यम से प्रकाश की किरणों का उपयोग कर डेटा, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजने की नवाचारी तकनीक विकसित की है।

यह तकनीक भविष्य की तेज, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल संचार प्रणाली के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इस प्रोजेक्ट ने न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया है, बल्कि युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Chhattisgarh