राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ), दिनांक 28अगस्त ।
राजनांदगांव की पहचान और गौरव माने जाने वाले गणेश उत्सव पर प्रशासन द्वारा पंडाल निर्माण, डीजे साउंड एवं अन्य परंपरागत आयोजनों पर लगाए जा रहे प्रतिबंध पूरी तरह अनुचित हैं। यह न केवल नगर की सांस्कृतिक विरासत के साथ अन्याय है बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की भावनाओं का भी अपमान है।
पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष
रवि सिन्हा ने कहा कि “गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि राजनांदगांव की आन, बान और शान है। इस उत्सव ने नगर को सदैव सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। यदि इस भव्य पर्व पर अंकुश लगाया जाता है तो यह नगर की पहचान को कमजोर करने का प्रयास है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

