रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की कमान नई अध्यक्ष रीता शांडिल्य को सौंप दी है। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग की सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष रीता शांडिल्य को स्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। वे राजनांदगाव में एसडीएम के तौर पर पदस्थ रहीं हैं।
रीता शांडिल्य लंबे समय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से जुड़ी रही हैं। सदस्य के रूप में उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं की पारदर्शिता और चयन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने आयोग की बैठकों और परीक्षाओं की तैयारी में सक्रिय योगदान दिया। अब स्थायी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल आयोग की विश्वसनीयता और कार्यकुशलता को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
CGPSC का चेयरमैन बनाये जाने पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी हैं। राजनांदगाव में एसडीएम के तौर पर उनका कार्यकाल याद किया जाता है। ऐसे में उन्हें CGPSC का चेयरमैन बनाये जाने पर लोगों में ख़ुशी व्याप्त है।

