पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप : वार्डवासियों ने एसपी से की न्याय की मां,बोले- पिटाई से एक ही परिवार के 6 लोग घायल, थाने में नहीं लिखी गई FIR

पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप : वार्डवासियों ने एसपी से की न्याय की मां,बोले- पिटाई से एक ही परिवार के 6 लोग घायल, थाने में नहीं लिखी गई FIR

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ) 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के बैरागपारा में एक पुलिस आरक्षक और उसके परिवार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया गया है। वहीं एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने पंडरिया थाना प्रभारी को दोनों पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही।

न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंचे वार्डवासियों और पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस आरक्षक और उसके परिवार वालों ने मिलकर एक परिवार के 6 सदस्यों के साथ जमकर पिटाई की है, जिससे पीड़ित परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए हैं।

पीड़ित परिवार ने पंडरिया थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, आरोपी पक्ष पुलिस परिवार से है इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। एफआईआर दर्ज करने के लिए पैसों की डिमांड करने का भी आरोप लगाया है।

न्याय पाने ऑफिस पहुंचे वार्डवासियों और पीड़ित परिवार से एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने पंडरिया थाना प्रभारी को दोनों पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही।

Chhattisgarh