NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान : जायसवाल ने No-Work, No-Payment का जारी किया नोटिस

NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान : जायसवाल ने No-Work, No-Payment का जारी किया नोटिस

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारियों को सरकार ने काम पर न लौटने पर सेवा समाप्त करने का अल्टीमेटम दिया और साथ ही No-Work, No-Payment का नोटिस भी जारी कर दिया है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को वर्क नहीं करने पर पेमेंट नहीं मिलता। एक-दो दिन की बात नहीं है, लंबा अंतराल होने जा रहा है। इसलिए विभाग ने नो-वर्क, नो-पे का नोटिस दिया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत के 3 बच्चे पैदा करने चाहिए वाले बयान पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने तंज कसा था कि क्या गुंडागर्दी करने या बीजेपी को वोट देने के लिए बच्चे पैदा करेंगे? उनके इस बयान पर अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर हिंदू गुंडा दिखता है। उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल का इशारा हिंदू समाज के प्रति है।

भूपेश जी भूल रहे हैं यह देश सनातन संस्कृति और सनातनियों का देश है. इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति कहीं ना कहीं मां भारती के कोख से पैदा हुआ है। जो मां भारती के कोख से पैदा हुआ है, वह सब हिंदुस्तानी हैं।

Chhattisgarh