भूपेश बघेल का बड़ा दावा : गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘कवर्धा सदन’ निर्माण के लिए जेल के कैदियों से कराई मजदूरी, मौका पाकर कैदी हुआ फरार, जाँच की मांग

भूपेश बघेल का बड़ा दावा : गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘कवर्धा सदन’ निर्माण के लिए जेल के कैदियों से कराई मजदूरी, मौका पाकर कैदी हुआ फरार, जाँच की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि, गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर में बन रहे कवर्धा सदन का निर्माण कार्य के लिए जेल के कैदियों से मजदूरी कराई और इसी बीच मौका पाकर एक कैदी जेल से फरार हो गया।

भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला साधारण नहीं है कैदियों को जेल से बाहर लाना, उनसे मजदूरी कराना और फिर फरार हो जाना… यह सामान्य घटना नहीं है। इसमें गृहमंत्री और जेल मंत्री के दफ़्तर की संलिप्तता साफ दिख रही है। जेल अधीक्षक और प्रशासनिक अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है।

भूपेश ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। बघेल का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है और गृह मंत्री अब तक इस पर खामोश हैं।

Chhattisgarh