हीरो ऑफ द मैच बांग्लादेश के अब्दुल्लाह मोहम्मद (15) को पुरस्कृत किया, विजेता टीम को मिलेगा 2026 वर्ल्ड कप का टिकट

हीरो ऑफ द मैच बांग्लादेश के अब्दुल्लाह मोहम्मद (15) को पुरस्कृत किया, विजेता टीम को मिलेगा 2026 वर्ल्ड कप का टिकट


राजगीर, बिहार (अमर छत्तीसगढ) 31 अगस्त।
बिहार के राजगीर मे आयोजित हीरो एशिया कप के पहले दिन बांग्लादेश ने चीन-ताईपे को 7-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में हॉकी इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी फिरोज अंसारी और राजगीर के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बतौर अतिथि उपस्थित होकर खिलाड़ियों से मुलाकात की। फ़िरोज़ अंसारी ने बांग्लादेश के खिलाड़ी अब्दुल्लाह मोहम्मद (15)को हीरो ऑफ द मैच  पुरस्कार प्रदान किया।

इसके बाद दूसरे मैच में कोरिया ने मलेशिया को चुनौती दी। इस मैच के दौरान फिरोज अंसारी ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री और विधायक राजगीर तथा अध्यक्ष हॉकी बिहार श्रवण कुमार के साथ खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ , हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष मनोहरन जे शेखरन हॉकी इंडिया के डायरेक्टर जनरल कमांडर आर के श्रीवास्तव समेत अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chhattisgarh