इन्टेक क्विज प्रतियोगिता में रायल किड्स नें बाज़ी मारी

इन्टेक क्विज प्रतियोगिता में रायल किड्स नें बाज़ी मारी

राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त । भारतीय सांस्कृतिक निधि राजनंदगांव चेप्टर द्वारा ३० अगस्त शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे गायत्री पब्लिक स्कूल के हॉल में सम्पन्न हुई उक्त क्विज प्रतियोगिता में शहर के आठ शालाओं के लगभग ८६ विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें गायत्री पब्लिक स्कूल ,युगांतर पब्लिक स्कूल ,नीरज पब्लिक स्कूल, रॉयल किड्स कान्वेंट के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।

इस प्रतियोगिता में 20 प्रश्न राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर व इंटेक से सम्बंधित लिखित प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रथम स्थान रायल्स किड्स कॉन्वेंट  की छात्रा कुमारी
प्रियांशी सिंह  व  परिधि  जैन  ने प्राप्त किया
उक्त लिखित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान भी रायल्स किड्स कान्वेंट की कुमारी गुंजन वैष्णव व सुहा  साहू ने  प्राप्त किया ।

Chhattisgarh