यूको बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश : गैस कटर से लाकर तोड़ने की कोशिश, नाकाम होकर भागे

यूको बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश : गैस कटर से लाकर तोड़ने की कोशिश, नाकाम होकर भागे

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित यूको बैंक में रविवार की रात चोरी करने का प्रयास हुआ है। चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़ा और अंदर घुस गए। लेकिन लॉकर तोड़ पाने में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद सामान अस्त-व्यस्त कर भाग निकलने की आशंका है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने रविवार देर रात योजना बनाकर जोरा स्थित यूको बैंक पहुंचे और पीछे का कांच तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अपने साथ लाए गैस कटर से लॉकर को तोड़ने का काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

सोमवार की सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था, पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh