गणेश प्रतिमाओं के मॉडर्नीकरण पर भड़के हिंदू संगठनों : एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया सनातन धर्म का अपमान, विसर्जित करने की मांग

गणेश प्रतिमाओं के मॉडर्नीकरण पर भड़के हिंदू संगठनों : एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया सनातन धर्म का अपमान, विसर्जित करने की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैठाए गए गणेश मूर्ति को लेकर हिंदू संगठन एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। हिंदू संगठन ऐसी मूर्तियों की स्थापना को सनातन धर्म का अपमान बताया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि, Ai गणेश, क्यूट गणेश, ट्रेडिंग गणेश ये शब्द उचित नहीं है। उन्होंने ऐसी प्रतिमाओं को विसर्जित करने की मांग की है।

लाखे नगर रायपुर में इस वर्ष पहली बार एक गणेश प्रतिमा प्रदर्शित हुई है जिसे AI तकनीक द्वारा डिज़ाइन किया गया है, और इसकी आंखों की पलकें खुलती और बंद होती हैं।

यह भी बताया गया है कि ऐसे पंडाल इस वर्ष दर्शकों को अत्यधिक आकर्षित कर रहे हैं, और सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत पलकें खुलने-बंद होने जैसी सुविधाओं वाले पंडालों को खूब सराहा जा रहा है।

रायपुर के कई पंडालों में रखे गए ‘क्यूट’ या प्यारे गणेश प्रतिमाएँ सोशल मीडिया पर पहले से ही ट्रेंड कर रही हैं।

उदाहरण के तौर पर, इंस्टाग्राम पर वायरल रील्स में ‘Raipur ke 6 sabse cutest Ganpati Bappa’ और ‘Make sure to checkout all the cutest Ganesh ji in Raipur’ जैसे शीर्षक शामिल हैं।

Chhattisgarh