निर्ममता की इंतेहा : खेत में मिला नवजात बालक, रोने की आवाज सुनाई देने पर कराया अस्पताल में भर्ती

निर्ममता की इंतेहा : खेत में मिला नवजात बालक, रोने की आवाज सुनाई देने पर कराया अस्पताल में भर्ती

कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक किसान के खेत से लगे बाड़ी में थैली में नवजात शिशु के मिलने से हड़कंप मच गया है। नवजात को पाली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में 108 के माध्यम से भर्ती कराया गया है। यह घटना पाली थाना के अंतर्गत डोंगनाला की है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान के खेत में काम कर रहे लोगों को नवजात की रोने की आवाज आई। बच्चे के रोने की आवाज सुनते ही उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद किसान ने पास जा कर देखा तो नवजात लड़का था और उसे चींटी और कीड़े काट रहे थे। जिसके बाद तत्काल उसे साफ कर 108 और पुलिस को दी सूचना। नवजात को पाली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में 108 के माध्यम से भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Chhattisgarh