राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 सितंबर। रविवार को जिला साहू संघ के साहू सदन महिलाओं के उपास्थि से खचाखच भरा था, अवसर था, नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष (मुखिया )बने डॉ. नीरेंद्र साहू जी के शपथग्रहण पश्चात तीज मिलन समारोह में मौजूदगी तीज मिलन समारोह के उत्साह को और दोगुना करने में सहायक रहा।
जिला साहू संघ नगर साहू, और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीज मिलन समारोह एवं सम्मान में पधारे खुज्जी के जनप्रिय विधायक भोलाराम साहू ,विभा साहू, जिला पंचायत सदस्य जिलाध्यक्ष भागवत साहू,नगर साहू संघ के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तीजेश्वरी साहू के मौजूदगी में तैलीय वंशज आराध्य देवी भक्त कर्मा माता जी एवं छत्तीसगढ़ महातारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना व सामूहिक आरती गाकर ,तीज मिलन एवं सम्मान समारोह का श्रीगणेश किया।
परंपरागत रुप से अतिथि देवों भवः मानतें हुए उनका माला पहनाकर पुष्प गुच्छ गुच्छ भेंटकर, चंदन तिलकाभिषेक कर स्वागत पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात तीज मिलन समारोह में विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित रस्सी खींच, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दूसरे सत्र में नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन था।जिसकी शुरुआत नव निर्वाचित निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ.नीरेंद्र साहू प्रदेश पदाधिकारियों ने माता कर्मामाता जी के श्री चरणों में समाज के सभी वर्गो के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांग की।
साहू सदन में आयोजित स्पर्धा जैसे रस्सी खींच के प्रथम स्थान में श्रीमती गीतेश्वरी साहू की टीम, (2)कुर्सी दौड़ में प्रथम चंद्रकला साहू पेंड्री,(3) मटका फोड़ स्पर्धा के प्रथम तारणी साहू चिखली सहित द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभाशाली महिलाओं को आकर्षक पुरष्कार एवं प्रमाण पत्र अतिथि के करकमलों से उन्हें प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष – प्रवक्ता अंकालू साहू का उत्कृष्ट योगदान के लिए मंचस्थ आगंतुकों के बीच गुलदस्ता भेंटकर महिला प्रकोष्ठ के द्वारा विशेष रूप सम्मानित किया।

