राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 2 सितंबर ।अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक अचीवर अवार्ड समारोह जून 22-24, 2025 को मलेशिया के क्वालांम्पुर शहर में संस्था एडविन इन कार्पोरेशन मलेशिया द्वारा आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय रूप से नगर के लोकप्रिय वरिष्ठ, शिक्षाविद एवं विचारचिंतक डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी को इस भव्य समारोह में प्रमुख रूप से उनके भूगोल विषयक जनजागरूकता विचार आलेख, चिंतन टीप, व्याख्यान एवं विशेष आख्यान के लिए अकादमिक दक्षता प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मान जारी किया गया।
यह सम्मान प्रमाण पत्र एवं ट्राफी अंतर्राष्ट्रीय समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. झियांग वंग उपनिदेशक मलेशिया एडविन सूचना समूह, डॉ. जोर्डन पिट्टी एडविन प्रभारी मलेशिया तथा डॉ. रत्नाकर धाबू एडविन प्रभारी भारत प्रतिनिधि के हस्ताक्षरों से जारी किया गया।
यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान एवं अतिविशिष्ट कोरियर द्वारा प्राप्त होकर संस्था प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा द्वारा एवं डॉ. द्विवेदी के गुरू भाई डॉ. जयसिंग साहू की विशेष उपस्थिति में बधाई एवं मंगल शुभकामनाओं के साथ प्रदान किया गया।
डॉ. द्विवेदी को इस गौरव सम्मान के लिए वरिष्ठ परिजनों, मित्रों एवं सहभागी प्राध्यापकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा के साथ विशिष्ट मंगलकामना करते हुए कोटिश: बधाईयां प्रदत्त की गई।

