राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 2 सितंबर। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) में मदर एण्ड चाइल्ड डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे और उनके पालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का थीम कृष्ण भक्ति था। बच्चे कान्हा और उनकी माता यशोदा की वेशभूषा में सुसज्जित होकर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया।
प्री-प्रायमरी से प्रथम योग्यता साहू/प्रेमिन साहू, द्वितीय ईशांत दामले/मनीषा दामले, तृतीय अयांश कुर्रे/आरती कुर्रे सांत्वना जीविका राजपूत/रोशनी राजपूत को प्राप्त हुआ। प्रायमरी से प्रथम शौर्य यादव/दुलारी यादव द्वितीय जान्हवी गढ़पायले/अंजू गढ़पायले तृतीय स्थान धान्या साहू/पिलेश्वरी साहू को प्राप्त हुआ।

शाला की प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि कान्हा और यशोदा के ममत्व से आज विद्यालय प्रांगण गोकुल, मथुराधाम सा लग रहा है। उपप्राचार्य श्रीमती तामेश्वरी साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को बधाई दी।
गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, सचिव गगन लड्ढा एवं सभी पदाधिकारियों ने विजेता पालकों एवं बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

