ईद-ए-मिलाद की छुट्टी में बदलाव : 6 की जगह 5 सितंबर को रहेगा अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

ईद-ए-मिलाद की छुट्टी में बदलाव : 6 की जगह 5 सितंबर को रहेगा अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 3 सितंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर को घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर कर दिया गया है। इसको लेकर बाकायदा आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-ए-मिलाद के लिए 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

वहीं 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत जारी रहेगा।

Chhattisgarh