किसान कृष्णा गुप्ता हत्याकांड में आरोपियों को बड़ी राहत : डाउट ऑफ बेनिफिट के चलते पांच आरोपी हुए बरी

किसान कृष्णा गुप्ता हत्याकांड में आरोपियों को बड़ी राहत : डाउट ऑफ बेनिफिट के चलते पांच आरोपी हुए बरी

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 6 सितंबर। बलरामपुर के बहुचर्चित किसान कृष्णा गुप्ता हत्याकांड मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने हत्या के पांच आरोपियों को डाउट ऑफ बेनिफिट का लाभ मिलने से पांच आरोपियों को बरी कर दिया।

इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि, गवाहों की गवाही, विरोधाभास, एफएसएल की अधूरी रिपोर्ट, पहचान में देरी और ठोस सबूतों के अभाव के चलते आरोप सिद्ध नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि, सिर्फ शक के आधार पर नहीं सजा दी जा सकती। जिसके बाद कोर्ट ने डाउट ऑफ बेनिफिट के चलते पांचों आरोपियों को बरी कर दिया।

आपको बता दें कि, जुलाई 2021 में खेत जोतते समय किसान कृष्णा गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। किसान कृष्णा गुप्ता के खेत में खून से लथपथ उनका शव मिला था। उनका सर मिट्टी में दबा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बयान और शक के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Chhattisgarh