नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की विशेष बैठक, भगवान श्री पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव पर आयोजित नाकोड़ा मेला के लाभार्थी परिवार पर लगेगी अंतिम मोहर

नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की विशेष बैठक, भगवान श्री पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव पर आयोजित नाकोड़ा मेला के लाभार्थी परिवार पर लगेगी अंतिम मोहर

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 6 सितंबर।
ब्यावर नगर एवं ब्यावर,अजमेर पाली भीलवाड़ा, जयपुर जिले सहित देश के विभिन्न कोनो से हजारों श्रद्धालु भक्त रविवार को श्री नाकोड़ा पार्श्व नाथ भैरव देव महा तीर्थ पहुंचेंगे।

ब्यावर से श्री नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े पूनम मंडल के सैकडों भैरव भक्त श्रद्धालु शनिवार को अलग अलग बसों एवम अन्य साधनों से नाकोड़ा धाम के लिए रवाना हुए।
नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार का विशेष जत्थे ने जय जयकारों के साथ किया कूच…
नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने ये जानकारी देते हुए बताया कि श्री नाकोड़ा भैरव बटुक परिवार का एक विशेष जत्था मेवाड़ी गेट बाहर बाबा रामदेव मन्दिर से नाकोड़ा जी के रवाना हुआ।

मंडल के संयोजक कैलाश बाबेल के सानिध्य में मंडल के मोनू भाई हिंगड़ के नेतृत्व में जाने वाले इस जत्थे के सदस्यों ने श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भैरव देव की जय जयकारों से समूचे क्षेत्र को गूंजा दिया।


पूरे मार्ग में प्रभु भक्ति में गहरी डुबकियां लगाएंगे…
ये भैरव भक्त ब्यावर से रवाना होकर जेतारण में श्री मिश्री रूप गुरु के पावन धाम कर दर्शन एवम गुरु भगवान के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग में भक्ति में गहरी डुबकियां लगाते हुए पूनम को अल भोर नाकोड़ा धाम पहुंचेंगे।

ब्यावर से गए सभी मंडल के सैकडों सदस्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव के दिव्य दर्शन, पूजा अर्चना, भक्ति भावो में रमण करते हुए सामूहिक आरती के साक्षी भी होंगे। श्री काला गौरा भैरव सहित सभी मंदिरों के दर्शन एवम सेवा पूजा भी करेगा
कांफ्रेंस हाल में होगी बैठक…
विश्व के ख्यातनाम जैन तीर्थ श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भेरवदेव महातीर्थ के ट्रस्ट मंडल की विशेष बैठक कल श्री नाकोडा पार्श्व भैरव दादा के परम भक्त,युवा चेता श्री जीतू भाई चौपड़ा की अध्यक्षता में तीर्थ के कांफ्रेंस हाल में होगी ।


नाकोड़ा मेला के लाभार्थी परिवार पुण्यशाली का ताज का .
श्री नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल के तेजस्वी ट्रस्टी, बाड़मेर निवासी समाज सेवी कैलाश मेहता एवम ट्रस्टी भोजन व्यवस्था संयोजक गणपत बुरड़ ने एक जानकारी में बताया कि महातीर्थ के कांफ्रेंस हाल में रविवार 07 अगस्त को दोपहर 02
बजे आयोजित इस बैठक में पौष बदी दशमी पर त्रिदिवसीय नाकोड़ा मेला के प्रमुख लाभार्थी परिवार पर श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा की महर एवम कृपा के साथ ट्रस्ट मंडल की सर्वानुमति स्वीकृति (रजा) रूपी मोहर लगेगी। इसी के साथ वर्ष 2025 का नाकोड़ा मेला का लाभार्थी परिवार की विधिवत घोषणा हो जायेगी।


मेला जैसा दिव्य नजारा लगता है पूनम को, तीर्थ में है पूनम की विशेष महत्ता..
ट्रस्ट मंडल के सेवा समर्पित ट्रस्टी श्री हुलास बाफना एवम श्री नाकोड़ा दादा के अनन्य भक्त ट्रस्टी श्री भरत जी मेहता ने एक जानकारी में बताया की देश विदेश के सुप्रसिद्ध नाकोड़ा महा तीर्थ में नाकोड़ा मेले ले साथ साथ पूनम की विशेष महत्ता है। पूनम को तीर्थ में मेला जैसा नजारा नजर आता है। देश विदेश से श्री डमरू वाले देव के हजारों श्रद्धालु भक्त अपनी भक्ति भावों के साथ पूरी आस्था श्रद्धा आस्था के साथ हाजिरी लगाते हैं।
मुरादे पूरी करता है नाकोड़ा दादा
श्री नाकोड़ा महातीर्थ के ट्रस्टी एवम नाकोड़ा गौ शाला संयोजक पुरषोत्तम सेठिया एवम महातीर्थ सीओ श्री सुरेंद्रराज जी सिंघवी ने बताया कि तीर्थ में 36 ही कौम के श्रद्धालु भक्तों की आवाजाही पूरे वर्ष सतत बनी रहती है। तीर्थ में विराजित जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान के अधिष्ठायक महान चमत्कारी देवो के देव श्री नाकोड़ा भैरव दादा सबकी मुरादों को पूर्ण करते है।
युवाओं का तेजी से तीर्थ के प्रति रुझान बढ़ा है…
तीर्थ के पूर्व अध्यक्ष सरलमना प्रकाश वड़ेरा एवम मायानगरी मुंबई के नामी भामाशाह गौतम बालड़ ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से तीर्थ में युवाओं का रुझान श्रद्धा आस्था तेजी से बढ़ी है। युवाओं की विशेष दल एवं टोलियां अपने मंडल के तत्वाधान में पैदल संघ के साथ दादा के भव्य एवम दिव्य दरबार में पहुंचकर अपार शांति की अनुभूति करते है। युवा कहते नही थकते कि हमे जन्नत मिल गई।श्री डमरू वाले दादा सबकी झोलियों में खुशियों की बरखा बरसाते एवम बरसा रहे है।
भक्तों से महातीर्थ का विनम्र अनुरोध..
श्री नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट मंडल देश के भक्तो से विनम्र अनुरोध करता है आप भी तीर्थ में पधारे तीर्थ ट्रस्ट मंडल आपका स्वागत हेतु तत्पर हैं।श्री पार्श्व भैरव दादा के दिव्य दरबार से आप सभी दादा की कृपा,महर की बरखा में गहरे गोते लगाए।
तीर्थ का आतिथ्य अवश्य स्वीकारें सा..
आवास व्यवस्था समिति के संयोजक श्री महेंद्र बागरेचा ,(टाइगर) एवं ट्रस्टी श्री कमलेश बालड़ ने देश विदेश में रह रहे दादा के भक्तों से कहा है कि तीर्थ आपकी सेवा में प्रति पल तत्पर है। आपके आवास एवम प्रवास की समुचित व्यवस्था तीर्थ द्वारा की गई है।

तीर्थ ट्रस्टी राजेंद्र सांखला एवम जतनराज कोठारी ने बताया कि महातीर्थ परिसर में तीर्थ के सेवा समर्पित,भामाशाह श्री गणपत जी चौधरी परिवार के उदार भावों के सहयोग से बनी नव निर्मित शानदार सुंदर भोजन शाला में हर दिन सवेरे का नाश्ता, दोनों समय के भोजन की सुपाच्य एवम लजीज भोजन की व्यवस्था तीर्थ द्वारा नाम मात्र के टोकन शुल्क पर सहज यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती है।
तीर्थ के विकास एवम व्यवस्था में सहयोगी एवम साक्षी बने…
श्री नाकोड़ा तीर्थ के ट्रस्टी मायानगरी मुंबई के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी सुरेश भाई शाह एवम ट्रस्टी सुश्रावक, परम भैरव भक्त कांति भाई शाह ने नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े श्रद्धालु यात्रियों से श्री श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भैरव दादा तीर्थ मंडल को अपने उदार भावो के साथ सहयोग,
सहकार एवम व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का विनम्र अनुरोध किया है। ये तीर्थ आपका अपना है। महातीर्थ के विकास एवम उन्नयन में सहयोग कर साक्षी बनकर सच्चे भक्त का परिचय देने का सद प्रयास जरूर जरूर करावे सा।
नाकोड़ा पार्श्व भैरव मंडल ,नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार अलभोर गूंजाते है श्री पार्श्व भैरव गीतों की बयार..
देश के विभिन्न कोनो से हजारों श्रद्धालु भक्तों की आवाजाही चवदस शनिवार सवेरे से पूनम रविवार देर रात तक नाकोड़ा महातीर्थ में बनी रहती हैं। देश के ख्यातनाम श्री पार्श्व भैरव गायक अमित सिंघवी, अशोक कोठारी (चाचाजी) शैलेश कोठारी( बिठु), आशीष जैन, मोनू हिंगड़, प्रकाश जैन,आशीष जैन, सुमित कोठारी, नमन सेठिया सहित अनेक गायक रविवार अलभोर 2.30 बजे से मंदिर के पट्ट खुलने तक श्री पार्श्व नाथ श्री डमरू वाले भैरव देव को अपने भजनों से रिझाते हुए भैरव भक्तों को प्रभु भक्ति में गहरे गोते लगवाएंगे।भक्ति प्रभात का दिव्य आगाज नवकार महामंत्र के सामूहिक जप जाप से होगा।इस मौके पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं श्री पार्श्व भैरव दादा की जय जयकारों से पूरे तीर्थ को गुंजायमान करेंगे।
प्रकाश जैन
वरिष्ठ पत्रकार
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh