बांग्लादेशी चोरो के गिरोह का पर्दाफाश : एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए गए जेवर भी बरामद

बांग्लादेशी चोरो के गिरोह का पर्दाफाश : एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए गए जेवर भी बरामद

कोंडागांव(अमर छत्तीसगढ) । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बांग्लादेशी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

कार्रवाई के दौरान मासूम शेख नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। जबकि, गिरोह के दो सदस्य पहले से ही जेल में बंद हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इस गिरोह द्वारा आदिवासी युवतियों से शादी और धर्म परिवर्तन का भी खुलासा किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी पहचान पत्र बनाकर प्रदेश में प्रवेश करता था। इसके बाद ये सदस्य योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह करीब 25 लाख रुपये की चोरी कर चुका है। वारदात के बाद आरोपी बांग्लादेश और ओडिशा भाग जाते थे ताकि गिरफ्तारी से बच सकें।

Chhattisgarh