बालोद(अमर छत्तीसगढ) 8 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बालोद, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है। प्रार्थना सभा के नाम पर, प्रलोभन देकर धर्मातरण का हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों जगहों से 14 महिला, एक पास्टर सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा एक निजी मकान में कुछ ईसाई पास्टर द्वारा लोगों को एकत्र कर धर्मांतरण करने एवं अवैध रूप से प्रार्थना सभा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वैध प्रार्थना सभा नहीं होने पर पुलिस ने 22 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जिसमे 8 पुरूष 14 महिला शामिल है।
वहीं जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत मे लिए गए लोगो को पुलिस ने गुण्डरदेही एसडीएम न्यायाल में किया पेश जिसमे 8 को न्यायाल के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। गुण्डरदेही धमतरी मुख्य मार्ग पर चैनगंज के एक निजी मकान में आज सुबह कथित रूप से अवैध रूप से सामूहिक प्रार्थना करते 40 से 45 लोगों को गुण्डरदेही पुलिस ने पकड़ा है।

