नाकोड़ा मेला के लाभार्थी का ताज ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश मुथा परिवार को… पौष बदी दशमी 14 दिसंबर को नाकोड़ा महातीर्थ में अनुष्ठान एवम भक्ति के विविध कार्यक्रम

नाकोड़ा मेला के लाभार्थी का ताज ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश मुथा परिवार को… पौष बदी दशमी 14 दिसंबर को नाकोड़ा महातीर्थ में अनुष्ठान एवम भक्ति के विविध कार्यक्रम

माण्डवला निवासी
संघवी सेठानी पानी देवी जी सेठमोहनलालजी मुथा सोनवाड़िया परिवार,हाल चेन्नई

03 दिवसीय श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जन्मोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों के लाभार्थी की लॉटरी खुलते ही परम भैरव भक्त मुथा परिवार के आंगन में छाई अनुपम खुशियां,उत्सव का माहौल

नाकोड़ा महातीर्थ(अमर छत्तीसगढ), 08 सितंबर।

विश्व के सबसे बड़े जैन महातीर्थ श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भैरव देव तीर्थ ट्रस्ट मंडल की विशेष बैठक संस्था के ऊर्जावान एवम सेवा समर्पित कोषाध्यक्ष श्री जीतू भाई चौपड़ा की (सदारत) अध्यक्षता में सानंद संपन्न हुई।
आनंद एवम खुशियों से सराबोर हुआ मुथा परिवार… बांटी खुशियां …
श्री नाकोड़ा तीर्थ के कॉन्फेंस हाल में आयोजित विशेष बैठक में वर्ष 2025 के श्री नाकोड़ा मेले के लाभार्थी की लॉटरी तीर्थ के यशस्वी अध्यक्ष, देश के जाने माने भामाशाह, समाज सेवी रमेश कुमार मुथा के नाम खुली।
ज्यों ही ये समाचार नाकोड़ा महातीर्थ से परम भैरव भक्त,युवाचेता श्री जीतू भाई ने तीर्थ अध्यक्ष श्री मुथा साहब को मोबाइल द्वारा दिए तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान के अंतेवासी परम भक्त श्री मुथा साहब ने अपने कार्यालय में उपस्थित श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्तों एवम उनके शुभ चिंतकों के मध्य आनंद से सराबोर होते हुए श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा की जय जयकारों से गूंजा दिया।
04भक्तों के बीच मुथा साहब पर बरसी नाकोड़ा भैरव की दिव्य महर, ट्रस्ट मंडल ने लगाई मोहर….गूंजे दादा के जयकारे
नाकोड़ा महातीर्थ के कोषाध्यक्ष श्री जीतू भाई चौपड़ा ने एक जानकारी में बताया कि नाकोड़ा मेले के लाभार्थी बनने हेतु चेन्नई से ही श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा पर अपार श्रद्धा आस्था एवम समर्पण भाव रखने वाले 04 भक्तों ने अपनी अर्जी लगाई।
उसमे से श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान एवम श्री नाकोड़ा भैरव दादा की दिव्य महर एवम कृपा नाकोड़ा ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमेश जी मुथा परिवार के नाम सर्वानुमति से खुली तो बैठक में उपस्थित ट्रस्टियों एवम श्री नाकोड़ा .पार्श्व दादा के भक्तों ने पूरे तीर्थ को जय जयकारों से गूंजा दिया वहीं दूसरी ओर ज्यों ही ये समाचार श्री मुथा एवम उनके परिवार को मिलें वहां उत्सव व जश्न का माहौल छा गया।
दे सकते है बधाई एवम शुभकामनाए….
श्री नाकोड़ा महातीर्थ के चेयरमैन समाज रत्न श्री रमेश कुमार मुथा परिवार पर दादा की विशेष कृपा एवं महर इतनी बरसी कि नाकोड़ा मेले के मुख्य लाभार्थी का लाभ सहज ही मिल गया। मेले के प्रमुख लाभार्थी बनने पर श्री मुथा साहब को उनके मोबाइल नंबर 98400 62232पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी जा सकती है।
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh