बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 सितंबर l भारतीय योग संस्थान और भारतीय जैन संघठना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “योग एवं शिक्षक सम्मान समारोह” में 71 से अधिक शिक्षकों गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा और 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति में योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट (NE), बुधवारी बाजार, रेल्वे परिक्षेत्र, बिलासपुर में संपन्न हुआ । जिसमें शिक्षकों को सम्मानित और योग के महत्व को उजागर किया गया ।

मंचस्थ अतिथियों में एल पी नायक, तेरापंथ जैन समाज संरक्षक सुरेंद्र मालू, कंजानी जी, निर्मल परमाणिक, सुंबीमल राय, विश्वास दादा, श्रीमती अनसुइया नायक, श्रीमती किरण तोमर, बंशीव्रत विश्वास थे । मंचस्थ अतिथियों का स्वागत गौतम चंद बाफना, प्रवीण कोचर, राकेश तेजाणी, अजय जैन, सुमित बोथरा, राजू भाई तेजानी, अमरेश जैन ने किया ।

कार्यक्रम में योगाभ्यास एल पी नायक, मंच संचालन संजय जैन एवं भारतीय जैन संघठना के जन सेवा कार्यों के बारे में संक्षिप्त में डॉ अभिनेष जैन परिचय दिया ।

भारतीय जैन संघठना का परिचय देते हुए डां अभिनेष जैन ने बताते हुए कहा कि बीजीएस जन सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है, उनके आगामी कार्यक्रम आने वाले हैं जो की ₹10 में डॉक्टर सहित कई प्रमुख पहल होगी । तेरापंथ जैन समाज के संरक्षक सुरेंद्र मालू ने कहा कि 17 सितंबर को देशभर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में गुजराती समाज टिकरापारा एवं गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

शिक्षक शिक्षिका गुरुजनों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान करीबन 70 से भी अधिक शिक्षक- शिक्षिका, गुरुजनों को आमंत्रित कर श्रीफल एवं गिफ्ट से सम्मानित किया गया । जिसमें श्रीमती अनसुइया नायक, निर्मल प्रमाणिक, शुभेंदु बेरा, राजेश कुमार, श्रीमती किरण तोमर, सुबिमोल कु रॉय बिस्वास, श्रीमती मीरा समद्दर, बरिब्रत बिस्वास, श्रीमती जयश्री प्रमाणिक, श्रीमती शिखा अग्रवाल , श्रीमती रीता मुखर्जी, संजय जैन, गुलाब प्रसाद साहू, श्रीमती गौरी पटेल, श्रीमती निशा कुमार, श्रीमती मंगला पटनायक, श्रीमती रेवती साहू, अक्षय साहू, श्रीमती उमा बेरा, श्रीमती निशा लिल्हारे, श्रीमती रेनू चंदा, श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा, रमेश कांजानी, श्रीमती. संगीता कजानी , श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती शकुन्तला सिंह,

श्रीमती सकुन साहू, श्रीमती पूनम सिन्हा, ई विजया, सष्मिता सिंह, महेंद्र कु पटनायक, श्रीमती कुसुम सोनी, श्रीमती भानुजा, सोनिया पटेल, अर्चना तिवारी, मिनती सामल, अनिता विश्वकर्मा, निवेदिता चटर्जी, माया लाकड़े, सौमित्र धार, श्रीमती रीतु जैन, डॉ अभिनेष जैन, श्रीमती कमोद जैन, श्रीमती अनीता जैन, सुश्री जुली जैन, एचके साहू, प्रशांत कटारिया, श्रीमती रश्मि सेठ, निशु जैन, श्रीमती चित्रलेखा केशरवानी, श्रीमती शीरूजी राठौड़, देबोजित पाल, संयुक्ता नायक, सोनम सिंह, श्रीमती रागिनी वर्मा, श्रीमती सरिता तेली, श्रीमती पूजा पटेल, श्रीमती सुनीता रात्री, श्रीमती आशा, श्रीमती लक्ष्मी एवं वीरा सिंह उपस्थित रहे ।


