जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 सितंबर। वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा कार्यलय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेसियों की झूमाझटकी हुई और कई पुलिस के कर्मचारी घायल हुए।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी मंत्री केदार कश्यप के बंगले का कांग्रेसी कार्यकर्ता घेराव किया। राजीव भवन से कार्यकर्ता बड़ी संख्या से घेराव के लिए निकले।
जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद है।

