25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 9 से 12 सितम्बर तक

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 9 से 12 सितम्बर तक


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) सितम्बर 2025। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 सितम्बर 2025 तक राजनांदगांव शहर में किया जाएगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में हॉकी (बालक व बालिका 19 वर्ष), योगा (बालक व बालिका 14,17,19 वर्ष) एवं गतका (बालक / बालिका 17,19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर एवं  मेजबान दुर्ग के लगभग 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच, मैनेजर शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में खेलों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडिमय एवं दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा खेल प्रेमी जनता से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

Chhattisgarh