कार से निकली ढाई क्विंटल चांदी : ढाई करोड़ की चांदी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार से निकली ढाई क्विंटल चांदी : ढाई करोड़ की चांदी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारा थाना पुलिस ने अवैध चांदी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार से ढाई क्विंटल चांदी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चंदन जैन और कार चालक (दुर्ग निवासी) शामिल हैं। दोनों आरोपी बिना किसी कागजात के चांदी की खेप लेकर कवर्धा की ओर आ रहे थे और अवैध रूप से खपाने की फिराक में थे।

पुलिस ने गाड़ी समेत चांदी को जब्त कर लिया है और आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि यह चांदी किस नेटवर्क से जुड़ी है और कहां खपाई जानी थी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Chhattisgarh