नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने वाले जिले के नर्सिंग होम हॉस्पिटलों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने वाले जिले के नर्सिंग होम हॉस्पिटलों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 09 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंभीरतापूर्वक नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया है। उन्होंने नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों की सघन जॉच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों में नर्सिंग होम एक्ट का पालन सुनिश्चित होना चाहिए। नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर पात्रतानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में संचालित स्मॉल एवं माईक्रो फायनेंस बैंकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने कहा।

उक्त निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं से जनजातियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना है। इसके लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Chhattisgarh