अमरजीत भगत से माइक छीनने पर डॉ. रमन सिंह ने कसा तंज : बोले- कांग्रेस में केवल एक नेतृत्वकर्ता है, बाकी सारे हैं कार्यकर्ता

अमरजीत भगत से माइक छीनने पर डॉ. रमन सिंह ने कसा तंज : बोले- कांग्रेस में केवल एक नेतृत्वकर्ता है, बाकी सारे हैं कार्यकर्ता

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 सितंबर। कांग्रेस की वोटर अधिकार सभा में नजर आई अंतर्कलह पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा में केवल दो वर्ग हैं, एक नेतृत्वकर्ता है, और बाकी कार्यकर्ता हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक भाषा में कार्यकर्ताओं का क्या सम्मान है, यह कांग्रेस में देख सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कभी चमचा, तो कभी पिछलग्गू कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल में इतना विकास किया कि सरकार चली गई।

अमरजीत भगत ने दी सफाई

वायरल वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जानबूझकर कोई ऐसा नहीं करता है। छत्तीसगढ़ में जो मेहमान आता है, उसका सम्मान करते हैं. छोटी-मोटी बातें दरकिनार की जाती है।

वहीं भाजपा पर मुद्दे को उछालते के लिए कटाछ करते हुए कहा कि अगर भाजपा इसे सचमुच में मेरा अपमान मानती है, तो माला पहनाकर मेरा सम्मान करे।

Chhattisgarh