महिला थाना के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश : कार्रवाई ना होने से थी परेशान, मजबूरन खुद को किया आग के हवाले

महिला थाना के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश : कार्रवाई ना होने से थी परेशान, मजबूरन खुद को किया आग के हवाले

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना के बाहर महिला ने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के चलते परेशान वर्षा गोस्वामी कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर यह कदम उठाया है। आग से झुलसी महिला को आनन-फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने पहुंची थी, जिसके बाद आग लगाकर महिला थाना के भीतर घुस गई। थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर माना में धरना प्रदर्शन की ड्यूटी पर थी। इसलिए थाना में ज्यादा स्टाफ मौजूद नहीं थे। फिलहाल महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh