पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 45 डीएसपी, 7 सहायक सेनानी को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 45 डीएसपी, 7 सहायक सेनानी को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है। चार दर्जन से अधिक पुलिस अधीक्षकों को राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। छत्तीसगढ़ शासन ने सीएम विष्णुदेव साय की सहमति से डीएसपी और सहायक सेनानियों का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है।

बुधवार की शाम जारी सूची में 45 डीएसपी, 7 सहायक सेनानी तथा अन्य शाखाओं के दर्जनभर डीएसपी को इधर से उधर कर दिया है। इन तबादलों से मैदानी इलाके और सरगुजा के अफसर प्रभावित हुए हैं। बस्तर से फिलहाल एक- दो ही प्रभावित होंगे। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत मैदानी जिलों में पदस्थ अफसर ट्रांसफर से ज़्यादा प्रभावित हुए हैं।

Chhattisgarh