मुठभेड़ में मारे गए प्रमुख नक्सलियों में…. राज्यों ने रखा था बड़ा इनाम छत्तीसगढ़ : 1 करोड़ 60 लाख रुपये, ओडिशा : 72 लाख रुपये, आंध्रप्रदेश : 72 लाख रुपये

मुठभेड़ में मारे गए प्रमुख नक्सलियों में…. राज्यों ने रखा था बड़ा इनाम छत्तीसगढ़ : 1 करोड़ 60 लाख रुपये, ओडिशा : 72 लाख रुपये, आंध्रप्रदेश : 72 लाख रुपये

गरियाबंद (अमर छत्तीसगढ) 12 सितंबर। मुठभेड़ में मारे गए प्रमुख नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन उर्फ भास्कर उर्फ बालन्ना है, जो सेंट्रल कमेटी सदस्य था और उसके पास AK-47 था। वह जिला वारंगल (तेलंगाना) का निवासी था और उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 करोड़, ओडिशा ने 25 लाख और आंध्रप्रदेश ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
प्रमोद उर्फ पांडू उर्फ चंद्रन्ना ओडिशा राज्य कमेटी का सदस्य था, उसके पास AK-47 था और वह जिला आर.आर. (आंध्रप्रदेश) का निवासी था। उस पर छत्तीसगढ़ ने 25 लाख, ओडिशा ने 20 लाख और आंध्रप्रदेश ने 20 लाख रुपये का इनाम रखा था।
विमल उर्फ मंगन्ना उर्फ सुरेश, तकनीकी टीम प्रभारी (DVCM), SLR के साथ आदिलाबाद (तेलंगाना) का निवासी था और उस पर छत्तीसगढ़ ने 8 लाख, ओडिशा व आंध्रप्रदेश ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विक्रम उर्फ मंजु, ACM, 303 रायफल के साथ जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) का निवासी था और उस पर छत्तीसगढ़ ने 5 लाख, ओडिशा व आंध्रप्रदेश ने 4-4 लाख रुपये का इनाम रखा था।

उमेश पिता सुकनू, SDK एसी डिप्टी कमांडर, SLR के साथ नारायणपुर (छत्तीसगढ़) का निवासी था और उस पर छत्तीसगढ़ ने 5 लाख, ओडिशा व आंध्रप्रदेश ने 4-4 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

रजीता पति डमरू, ACM, SLR के साथ कांकेर की निवासी थी और उस पर छत्तीसगढ़ ने 5 लाख, ओडिशा व आंध्रप्रदेश ने 4-4 लाख रुपये का इनाम रखा।

अंजली पति कृष्णा, तकनीकी टीम एसीएम, सिंगल शॉट के साथ सक्रिय थी, और उस पर छत्तीसगढ़ ने 5 लाख, ओडिशा व आंध्रप्रदेश ने 4-4 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।
सिंधु, तकनीकी टीम एसीएम, इंसास के साथ, छत्तीसगढ़ ने 5 लाख और ओडिशा व आंध्रप्रदेश ने 4-4 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।
आरती, पीएम-06 कंपनी की सदस्य, SLR के साथ और समीर, पीएम तकनीकी टीम (उषा का गार्ड), 12 बोर हथियार के साथ, दोनों पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने 1-1 लाख रुपये का इनाम रखा था।

Chhattisgarh