बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीते 43 सालों से हिंसा का पर्याय रही एक करोड़ की इनामी नक्सली नेता सुजाता ने तेलंगाना डीजीपी के सामने सरेंडर किया है।
सुजाता ने नक्सली लीडर हिडमा जैसे 100 से ज्यादा खूंखार नक्सलियों को उसने ट्रेनिंग दी है। अब उसे सरकार की तरफ से सुरक्षा मिलेगी और पुनर्वास योजना के तहत नया जीवन मिलेगा।

बस्तर की खूनी वारदातों की साज़िश रचने वाली सुजाता अब मुख्यधारा का दामन थाम चुकी है। तेलंगाना पुलिस की रणनीति से 2025 में 400 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
इन बड़े हमलों की मास्टरमाइंड रही है सुजाता
- 2007, एर्राबोर (सुकमा): CRPF और जिला पुलिस पर हमला, 23 जवान शहीद।
- 2010, ताड़मेटला (दंतेवाड़ा): विस्फोट, 76 जवान शहीद।
- 2010, गादीरास: यात्री बस पर हमला, 36 की मौत।
- 2013, झीरम घाटी: कांग्रेस नेताओं समेत 32 की हत्या।
- 2017, चिंतागुफा: घात लगाकर हमला, 25 जवान शहीद।
- 2020, कोरजागुड़ा (सुकमा): मुठभेड़, 17 जवान शहीद।
- 2021, टेकुलगुड़ेम (बीजापुर): 21 जवान शहीद।

