रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों ने 112 के पुलिसकर्मियों से मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को 112 की गाड़ी जला देंगे कहते हुए धमकी भी दी है। ये पुलिसकर्मी सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की सूचना पर पहुंचे थे। इसके बाद पूरा विवाद हुआ है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
शिकायतकर्ता तुलेश मनहरे ने बताया कि बट डायल 112 में जुलाई 2023 से कार्यरत है। 11 सितंबर को 112 को इनपुट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं। मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां पर मौजूद 4 लड़के शराब के नशे में विवाद करने लगे।
उन्होंने गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपना नाम अरुण चौहान राजेश यादव राहुल दीवान रविंद्र भगत बताया।
आरोपियों ने इस दौरान पुलिस जीप को जला देने की भी बात कही। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को थाने लाया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
- अरूण कुमार चौहान (28 साल) महासमुंद का रहने वाला।
- राजेश यादव उर्फ छोटू (24 साल) महासमुंद।
- राहुल दीवान उर्फ रामू (20 साल) महासमुंद।
- विन्द्र कुमार भगत (40 साल) जशपुर।

