नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद : नरेश डाकलिया

नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद : नरेश डाकलिया

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 21 अक्टूबर । महाराष्ट्र के पुणे में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाली यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भिलाई में आयोजित प्रशिक्षण शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ कड़ा अभ्यास किया और अपनी खेल क्षमता को निखारा।

समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बेहद जरूरी हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर राजीव जैन, नरेश डाकलिया (अध्यक्ष, राजनांदगांव जिला बास्केटबॉल संघ), नरेंद्र बंछोर (अध्यक्ष, बीएसपी बास्केटबॉल क्लब), धीरज गोयल (पूर्व संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ), परविंदर सिंह ग्रेवाल (सचिव, बास्केटबॉल क्लब, बीएसपी), साजी थॉमस (अध्यक्ष, दुर्ग नगर निगम), (सचिव नगर निगम राजनांदगांव) नमिताब जैन, योगेश कुमार (सचिव, दुर्ग जिला बास्केटबॉल संघ), शशिकांत पांडेय एवं पंकज पांडेय (सचिव, बेमेतरा जिला) सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh