यातायात व्यवस्था बनाने कार्य करने वाले पुलिस मितानों का किया सम्मान

यातायात व्यवस्था बनाने कार्य करने वाले पुलिस मितानों का किया सम्मान

रायपुर(अमर छत्तीसगढ)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गणेशोत्सव पर्व व विसर्जन झांकी में यातायात व्यवस्था बनाने कार्य करने वाले पुलिस मितानों का किया सम्मान, पुलिस मितान योजना, पुलिस विभाग का नवाचार

     जिला रायपुर में सड़क हादसों में लगातार मौतों की संख्या बढ़ रही है। सड़क हादसे होने पर घायल व्यक्ति की समय पर उपचार नही मिलने से सड़क पर तड़प-तड़पकर जान चली जाती है। 

लोग घायलों की मदद करने के लिए आगे आने से कतराते है पुलिस को सूचना मिलने व घायल तक पहुॅचने में विलंब हो जाता है जिसके कारण मौतें बढ़ रही है। पुलिस के पहुॅचने से पहले घायलों को हास्पिटल तक पहुॅचा दे या डायल 112 को सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाकर घायल को हास्पिटल पहुॅचाने के उद्देश्य से स्थानीय व्यक्ति आगे आए जिससे समय पर घायल हास्पिटल तक पहुॅच जाए। 



इन्ही उद्देश्य के साथ ऐसे स्थानीय लोगों को पुलिस मितान बनाकर पुलिस से जोड़ने की पहल, नवाचार डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा की गयी जिसके मार्गदर्शन से सभी थाना क्षेत्रों से काफी संख्या में पुलिस मितान बनाया गया है। 

पुलिस मितान बनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवा वर्ग स्वयं से आगे आकर जुड़ रहे है। पुलिस मितान, पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे है। जिला रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस मितान विभिन्न जनहितैशी गतिविधियों में सामने आकर गांव के उत्थान के लिए काम कर रहे है।
    इसी पहल पर राजधानी में गणेशोत्सव पर्व के दौरान दर्शकों को निर्बाध आवागमन मिल सके इसके लिए यातायात व्यवस्था में सहयोग करने पुलिस मितानों ने स्वयं से इच्छा जाहिर की और 38 पुलिस मितान गणेश स्थापना के दिन से गणेश विसर्जन झांकी चल समारोह तक संध्या 06.00 बजे से रात्रि 01.00 बजे तक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, तात्यापारा चौक, गुरूनानक चौक, चिकनी मंदिर, सद्दाणी चौक, कंकालीपारा चौक में यातायात पुलिस के सहयोग में लगातार काम किये। इस पुलिस मितानों का नागरिकों को सुविधा देकर यातायात व्यवस्था बनाने में कार्य के प्रति उत्साह, उमंग एवं जुझारू होने का जज्बा देखने को मिला। नागरिकों ने भी यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस मितान के कार्यों को सराहा। गणेश विसर्जन झांकी जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य में यातायात व्यवस्था बनाने के साथ साथ पुलिस के बदमाशों के चेकिंग कार्यो में भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। इन पुलिस मितानों को उनके कार्यों के प्रति लगन, समर्पन एवं जुझारूपन को देखते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



 सम्मान समारोह में डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, उप पुलिस अधीक्षक द्वय सतीश ठाकुर, गुरजीत सिंह एवं यातायात निरीक्षक एवं अन्य स्टाफ सहित 100 लोग उपस्थित थे। सम्मानित किये गए पुलिस मितानों में प्रवीण धु्रव, रिंकु सोनकर, खिलेश्वर सोनवानी, गणेश साहू, मुकेश कुमार साहू, वरूण साहू, भानू प्रताप सिन्हा, लक्ष्मण साहू, दिपांशु साहू, सुरेश साहू, लवदास, जितेन्द्र कुमार यादव, विवेक दीवान, देवेन्द्र धृतलहरे, त्रितेश तिवारी, नारायण भोई, हिमांशु वैष्णव, पूर्वेश कुंजाम, गोविंद देवदास, राजेन्द्र प्रसाद साहू, अजय कहार, राजू साहू, सुरेन्द्र नेताम, संयज देवांगन, निकुंज भास्कर, संजू गेंडरे, रमेन्द्र चतुर्वेदी, शक्ति कोसरिया, जितेन्द्र धृतलहरे, सुरेश सिन्हा, घनेन्द्र सिन्हा, रूस्तम पाटले, डिकेश यादव, फालेन साहू, प्रेमचंद सिन्हा, विजय कुमार कुर्रे, चंदन स्वर्ण सिद्ध शामिल है।

 डॉ लाल उमेद सिंह ने युवाओं से कहा कि आप लोग फिजिकल फिट हो, वर्दी वाली भर्तियों के लिए आप तैयारी करते रहे। फिजिकल की तैयारी कराने में पूरा सहयोग किया जाएगा।

 सड़क हादसों में घायलों की मदद कर नेक कार्य करते है। शासन की गुडसेमेरिटन प्रोत्साहन योजना जिसमें गंभीर घायल को हास्पिटल पहुॅचाकर उनकी जान बचाने में किये गए नेक कार्य हेतु 25000 रूपये पुरस्कार का प्रावधान है उनका लाभ उठा सकते है।

 डॉ. प्रशांत शुक्ला ने सभी पुलिस मितान को आगे आने वाले त्यौहारों में यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग देने का अपील किया।
Chhattisgarh