नवकार जाप ग्रुप द्वारा आयोजित नवकार जाप का 21वां आयोजन आम्रपाली स्थित श्री अभिनंदन स्वामी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से सम्पन्न

नवकार जाप ग्रुप द्वारा आयोजित नवकार जाप का 21वां आयोजन आम्रपाली स्थित श्री अभिनंदन स्वामी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से सम्पन्न

रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 14 सितंबर।

सकल जैन समाज में एक रुपेण मान्य शाश्वत महामंत्र णमोकार जिसके जाप का आयोजन नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को सुबह 9 से 10 बजे तक रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है के 21 वां आयोजन आज दिनांक 14/09/2025 को श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति के सहयोग से मुनिराज श्री शोभनतिलक विजय जी आदि साधु साध्वियों की सन्निधि में आम्रपाली स्थित श्री अभिनंदन स्वामी मंदिर परिसर में किया गया।

उपस्थित धर्म सभा को जाप पश्चात आत्मकल्याण हेतु मार्गदर्शित करते हुए मुनिराज ने फ़रमाया कि जाप करने मात्र से लक्षीत लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकता वरन् नवकार के प्रत्येक शब्द को भाव में उतारते हुए भव को तारा या आत्मा का आध्यात्मिक कल्याण किया जा सकता है।

उन्होंने ने अपनी बात को और स्पष्टता से समझाने हेतु एक कथानक का श्रवण कराया। मुनिश्री ने बताया कि महामंत्र में किसी व्यक्ति विशेष को स्थान न देकर गुणों को नमन किया गया है।

नवकार के जाप से राग की प्रवृत्ति का नाश करते हुए मनुष्य अपनी आत्मा का कल्याण कर सकता है।

आयोजन में विशेष रूप से प्रकाश सुराना, विजय कांकरिया, महावीर कोचर, आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, मल्ली चंद बैद, कमलेश जैन, अशोक सुराना, अनिल बरडिया, मनोज कोठारी, संजय गिड़िया, वीरेंद्र डागा, निकुंज साचला, उमेद बैद, दीपक जैन, जैकी संचेती, मनोज जैन उपस्थित रहे। आगामी माह के 22 वें नवकार जाप का आयोजन आनंदम वर्ल्ड सिटी, कचना में किया जायेगा।

Chhattisgarh