राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 सितंबर।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा राजनांदगांव कपड़ा मजदूर संघ के नेतृत्व में 12 सितम्बर 1984 में बी.एन.सी. मिल मजदूर आंदोलन गोली कांड में शहीद हुए शहीद राधे बालक, शहीद जगत राम सतनामी, मेहतरू देवांगन, घनाराम देवांगन को शहीद बेदी तुलसीपुर में शहीद परिवार के साथ शहीदो को गगनबेदी शहीदो का रास्ता अमल करो शहीद शंकर गुहा नियोगी अमर रहे शहीद वीरनारायण सिंह अमर रहे के नारो के साथ पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजली सभा में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर, उत्तम कुमार (पत्रकार दक्षिण कौशल), प्रेमनारायण वर्मा, मेघदास वैष्णव बसंत साहू, कन्हैया लाल खोब्रागढ़े, अशोक मारकण्डे, आजू राम साहू, सुकलाल साहू, रामचरण नेताम, भगोली वर्मा, प्रीतम देवांगन, सोमनाथ उइके, रामजी साहू, राजाराम बरगद, दिनदयाल रंगारी, गैंद सिंह ठाकुर, सुदर्शन वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रद्धांजली सभा में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2002 में बंद बी.एन.सी. मिल के विकल्प में नए उद्योग की स्थापना नही कर पा रहे है जिससे शिक्षित बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे है।
देश एवं प्रदेश में बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी, बिजली बढ़ौतरी एवं प्रदेश में कर्मचारी निमितीकरण को लेकर आंदोलनरत है सरकार उनके मांगो को पूरा करें। किसानो के खाद- बीज के किल्लत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसे सरकार अंकुश नही लगा पा रही है जिससे आम जनता परेशान है।

श्री ठाकुर ने केन्द्र राज्य सरकार से मांग करते है कि राजनांदगाँव संस्कारधानी में नए उद्योग लगाकर क्षेत्र के नौजवानो को रोजगार दिलाने की मांग की है।

