राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ), 15 सितंबर 2025
गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय कार्यकारिणी का बैठक रविवार 14 सितंबर को जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित किया गया।
बैठक में गोड़ समाज के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भृत्य, रोजगार सहायकों सहित निम्न से लेकर उच्च पदों तक के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सामाजिक संगठन का सदस्य बनाने हेतु कार्ययोजना बनाकर विशेष अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
जिससे कि सामाजिक विकास एवं सामाजिक हितों के कार्यों में उनकी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए संभाग अध्यक्ष को मोहन हिड़को को इस संबंध में सभी ब्लाक अध्यक्षों को उनके ब्लाक के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र लिखने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है।
इसके अंतर्गत सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने अधीनस्थ सर्कल अध्यक्षों को निर्देशित कर अधिकारी-कर्मचारियों की सूची का संकलन कर उसे संभागीय समिति को सौपेंगे।
बैठक में पूर्व संभागीय महासचिव तुकाराम कोर्राम, पूर्व संभागीय सचिव पूर्णानंद नेताम, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक श्याम सिंह सेवता, श्याम लाल हिड़को, संभागीय उपाध्यक्ष मन्ने सिंह मण्डावी, कोषाध्यक्ष लखन सोरी, संभागीय आॅडिटर ओम प्रकाश कोड़ापे, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के ब्लाॅक अध्यक्ष शिव कलामे एवं अन्य समाज प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा लिए गए प्रस्ताव का रविवार 21 सितंबर को गोण्डवाना भवन मोहला में आयोजित वरिष्ठ प्रभाग के संभागीय बैठक में विधिवत अनुमोदन कराने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय मीडिया प्रभारी जगत कोरचे, तोमन आचला, सुरेश पडोटी, सुधन कोरेटी, हरि टेकाम, लोचन सलामे एवं अन्य सामाजिक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

