मामूली विवाद में मर्डर : बच्चे को गुलैल से मारने को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में मर्डर : बच्चे को गुलैल से मारने को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनादगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले में बच्चे को गुलैल से मारने के बात को लेकर आरोपियों ने हत्या कर दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तुमडीबोड़ चौकी का है.

पुलिस मोबाईल से सुचना मिली कि, ग्राम दीवानभेडी ग्राम पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू नाम के व्यक्ति का हत्या हो गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू अचेत अवस्था में पाया गया।

जहां एक वृद्धा ने बताया कि, गांव के फुलसिंग साहू, राहुल यादव व अन्य लोग मेरे नाती को गुलैल मार रहे हो कहकर सभी मिलकर हाथ मुक्का से लात घुसा व डंडे से मारपीट करना बताये।

मारपीट करने से घनश्याम के सिर में गंभिर चोट व हाथ के कोहनी, दोनो पैर, हाथ व शरीर में मारने से चोट आने के कारण उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस. कायम कर असल नंबर मर्ग क्र. 83/25 धारा 194 बीएनएसएस. एवं अप.क्र. 434/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस. कायम किया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

  1. फूलबाई पति फूलसिंग साहू उम्र 65 वर्ष।

02.फूल सिंग साहू स्व कृपा राम साहू उम्र लगभग 70 वर्ष।

03.राहुल यादव पिता स्व0 मेघनाथ यादव उम्र 25 वर्ष।

Chhattisgarh