श्री गुरु तेगबहादुर की शहादत को समर्पित धुबड़ी साहेब से आरम्भ शहीदी यात्रा रविवार राजनांदगांव में

श्री गुरु तेगबहादुर की शहादत को समर्पित धुबड़ी साहेब से आरम्भ शहीदी यात्रा रविवार राजनांदगांव में


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 सितंबर ।- हिंद की चादर नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहेब जी की शहादत को समर्पित 350वी शताब्दी शहीदी यात्रा जोकि आसाम धुबरीसाहेब से आनंदपुर साहिब के लिए आरंभ हुई हैं,यह यात्रा 4 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ प्रवेश कर चुकी है ।

350 साल पूर्व हिंदू धर्म की खातिर , तिलक और जनेऊ की रक्षा के लिए शहादत देने के कारण ही श्री गुरूतेग बहादुर साहेब को “हिंद की चादर” के सम्मान से संबोधित किया जाता है !
यह शहीदी यात्रा 20 सितंबर रात्रि रायपुर पहुंचने के बाद टाटीबंध विश्राम उपरांत रविवार 21 सितंबर को रवाना होगी । भिलाई ,दुर्ग से होते राजनांदगांव में यह यात्रा BJP ऑफिस से सर्विस रोड में प्रवेश करेगी तथा गुरुद्वारा साहिब लगभग 11 बजे पहुंचेगी ।

जहां समूह सिख संगत तथा नगरवासियों द्वारा भावभीना स्वागत तथा सत्कार किया जाएगा । प्रसाद तथा स्वल्पाहार उपरांत यह यात्रा 12 बजे गुरुद्वारा तुमड़ीबोड पहुंचेगी ,यहां संगत द्वारा स्वागत सत्कार उपरांत यात्रा डोंगरगढ़ , देवरी से महाराष्ट्र प्रवेश करेगी ।

इस यात्रा में पावन गुरुग्रंथ साहिब की पालकी ,प्राचीन ऐतिहासिक शस्त्रों का वाहन,पंज प्यारो की गाड़ी समेत लगभग 25 गाड़ियों का काफिला रहेगा !
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा राजनांदगांव प्रबंधक कमेटी ने समूह सिख संगत भाइयों बहनों के साथ समस्त नागरिक गणों से निवेदन किया है कि 21 सितंबर 11 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर शहीदी यात्रा का सत्कार पूर्ण श्रद्धा के साथ कर हिंद की चादर गुरु तेगबहादुर साहिब की तथा अन्य शहीदों भाई सतीदास जी , भाई मतीदास ,भाई दयालाजी की शहादत को नमन करे ।

Chhattisgarh