रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर में एक बार फिर EOW ने दबिश दी है। EOW की टीम कारोबारियों के ठिकानों पर आबकारी घोटाला मामले में जांच कर रही है।
इसी कड़ी में शराब कारोबारी के घर EOW की रेड मारी है। रायपुर में 3 से 4 ठिकानों समेत प्रदेश में 10 ठिकानों पर रेड कार्यवाही जारी है।
वहीं जांजगीर में भी EOW की ने दबिश रेड मारी है। यह कार्रवाई अकलतरा नगर के अंबेडकर चौक स्थित मकान में की गई है। कोयला घोटाले की जांच करने जयचंद कोसले के घर टीम पहुंची हुई है।
इस दौरान EOW की 12 सदस्यीय टीम गहन जांच में जुटी हुई है। जयचंद कोसले खनिज विभाग का कर्मचारी हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खनिज सचिवालय में पदस्थ था। EOW की टीम जांच के साथ पूछताछ भी कर रही है।

