नारायणपुर में नक्सल मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद

नारायणपुर में नक्सल मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद

नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 सितंबर । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन लगातार जारी है। सोमवार को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 02 माओवादियों मार गिराया है।

मुठभेड़ स्थल से AK-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बरामद की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर के अबूझमाड़, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया।

अभियान के दौरान सोमवार की सुबह से ही सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक की सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से कुल 02 पुरुष माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं।

दोनों माओवादी कैडरों के शवों की शिनाख़्त से संबंधित कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ स्थल से AK-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बरामद की गई हैं।

सर्च अभियान अभी भी लगातार जारी है। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

Chhattisgarh