दुर्ग के लिस्टोमेनिया क्लब में पुलिस ने मारा छापा : नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक चल रही थी पार्टी, नशे में मिले युवक- युवतियां

दुर्ग के लिस्टोमेनिया क्लब में पुलिस ने मारा छापा : नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक चल रही थी पार्टी, नशे में मिले युवक- युवतियां

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में शनिवार-रविवार दरमियानी रात पुलिस ने छापे मारी की। रात 12:15 बजे पुलिस ने दबिश दी, इस दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने कुछ समय बाद मैनेजर और कर्मचारियों को नोटिस देकर छोड़ा गया। जबकि, नियम के मुताबिक, सभी बार और क्लब को रात 11 बजे तक बंद होना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार, रात 12:15 बजे पुलिस ने दबिश दी, इस दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई। क्लब में तेज संगीत के साथ शराब परोसी जा रही थी। कई युवक-युवतियां नशे में डांस कर रहे थे। पुलिस को देखते ही दर्जनों लोग पिछले दरवाजे से भाग निकले। पुलिस ने 15 मिनट की कार्रवाई में क्लब को खाली करा लिया। मैनेजर और कर्मचारियों को नोटिस देकर छोड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि, कुछ महीने पहले भी इसी क्लब से पुलिस और आबकारी विभाग ने 52 पेटी शराब जब्त की थी। तब कलेक्टर के आदेश पर क्लब को सील किया गया था। बिलासपुर निवासी अजय सिंह क्लब का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने शराब परोसने का लाइसेंस एक पार्टनर के नाम पर किराए पर दिया है।

Chhattisgarh